श्रावण के प्रथम सोमवार पर लिंगेश्वर नाथ महादेव का भव्य पुष्प श्रृंगार, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
बदायूं। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर शहर के मढई चौक स्थित चा हमीर मोहल्ले में बने प्राचीन लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विभिन्न आकर्षक फूलों से भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रृंगार के बाद मंदिर परिसर “हर-हर महादेव”, “जय भोलेनाथ” और “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। मंदिर के पुजारी पंडित धनीराम शर्मा ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की आरती उतारी तथा खीर, बिस्किट, चॉकलेट एवं फलों का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।
पंडित धनीराम शर्मा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ श्रद्धा भाव से चढ़ाए गए एक लोटा जल से ही अति शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अनिल वर्मा, प्रियांशु मिश्रा, जयंत रस्तोगी, राजकुमार सिंह सेंगर, रवि रस्तोगी और संजय रस्तोगी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
banar
Edit
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
