11:39 am Wednesday , 5 August 2026
BREAKING NEWS

बिनावर – चार दिन से ट्रांसफार्मर फुंका, अंधेरे में डूबा मलगांव

चार दिन से ट्रांसफार्मर फुंका, अंधेरे में डूबा मलगांव; ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष

सिलहरी से पी.एस. पटेल की रिपोर्ट

बदायूं। बिनावर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के ग्राम मलगांव में पिछले चार दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। लगातार बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और गांव अंधेरे में डूबा हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता (जेई) से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया और न ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई। विभाग की उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस दौरान बृजनंदन राजपूत, सेवाराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस