बदायूं। दातागंज क्षेत्र को बाढ़मुक्त बनाने की मांग को लेकर प्रस्तावित धरने से पहले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव को हजरतपुर थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें हर्रामपुर गांव से हिरासत में लेकर पहले पुलिस ने रोका और बाद में बदायूं के नेकपुर स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।
बताया गया कि अजीत यादव दातागंज को बाढ़ से स्थायी राहत दिलाने की मांग को लेकर हजरतपुर में धरना देने जा रहे थे। उनकी प्रमुख मांगों में मानपुर से सिमरिया तक तथा रूकुमपुर से भाऊनगला तक रामगंगा नदी के दोनों किनारों पर बांध (तटबंध) का निर्माण शामिल है।
हिरासत में लिए जाने के बाद अजीत यादव ने कहा कि “भाजपा जब-जब डरती है, पुलिस को आगे करती है। गिरफ्तारी और नजरबंदी से हम डरने वाले नहीं हैं। दातागंज को बाढ़मुक्त कराने की लड़ाई जारी रहेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
