4:42 pm Thursday , 6 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: गौरव पटेल (ग्राम सनाय ) को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

बदायूं: समाजवादी पार्टी के सहयोगी संगठन मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गौरव पटेल (ग्राम सनाय, बदायूं) को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि गौरव पटेल के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। गौरव पटेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस