4:42 pm Thursday , 6 August 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव -देव स्थान से घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश; पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं

देव स्थान से घंटा चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश; पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं
थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव कैली स्थित एक प्राचीन देव स्थान से अज्ञात चोरों द्वारा घंटा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी देव स्थान पर पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है।
ग्रामीण देवपाल सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के देव स्थान पर लगा घंटा अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों को हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस देव स्थान पर पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। मंदिर से घंटे सहित अन्य सामान चोरी होने की घटनाओं की पूर्व में भी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन चोरों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं। इसी का फायदा उठाकर एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि मंदिर से घंटा चोरी करने वाले अज्ञात चोरों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा देव स्थान की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए,

विज्ञापन एक्सप्रेस