कछला: जिला गंगा समिति, सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वावधान एवं कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के सहयोग से चौधरी शिव नारायण मेमोरियल इंटर कॉलेज, कछला में गंगा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक द्वारा गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संचित सक्सेना ने बताया कि जिला गंगा समिति के तत्वावधान में सावन माह भर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह बंद करना होगा तथा पूजा सामग्री एवं अन्य कचरा गंगा में प्रवाहित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक टीकाराम, रजनीश, अशोक, संजू, राहुल, उमेश, दीक्षा यादव, कोमल यादव, ममता शाक्य, अर्चना, नरेश सक्सेना, संजीव यादव सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
