8:29 am Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

कांवड़ यात्रा- डीएम-एसएसपी ने किया बदायूं के कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

सुरक्षा, यातायात और शिविरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

बदायूं 7 अगस्त।

श्रावण मास में चल रही कांवड़_यात्रा_2026* के दृष्टिगत जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बृहस्पतिवार रात को बरेली–बदायूं बॉर्डर सहित जनपद बदायूं के संपूर्ण कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मार्ग पर स्थापित विभिन्न कांवड़ सहायता शिविरों का भी भ्रमण कर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही पेयजल, चिकित्सा, भोजन व विश्राम जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर डीएम अवनीश राय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं सतत बनाए रखी जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक शिवभक्त सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सके।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक डायवर्जन और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर संचालकों से भी सहयोग की अपील की।

प्रशासन के इस निरीक्षण से कांवड़ियों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है और यात्रा मार्ग पर व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस