1:53 pm Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं के मुख्य बाजार में गांधी ड्रायफ्रूट्स और प्रभात जनरल मर्चेंट चोरों का तांडव

बदायूं के मुख्य बाजार में चोरों का तांडव, दो दुकानों से लाखों की चोरी

बदायूं:

शहर के बीचों-बीच मुख्य बाजार में चोरों ने देर रात बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो दुकानों से लाखों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर लिया। मुख्य बाजार स्थित प्रभात जनरल मर्चेंट से करीब ₹5 लाख की नकदी सहित लगभग ₹10 लाख का माल चोरी कर लिया गया, जबकि गांधी ड्रायफ्रूट्स से करीब ₹1.75 लाख की नकदी के साथ अन्य सामान भी चोर ले उड़े।

सुबह जब व्यापारी अपनी दुकानों पर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। जानकारी के अनुसार चोरों ने चार दुकानों के दरवाजे काटकर चोरी का प्रयास किया, जिनमें से दो दुकानों में सफलतापूर्वक चोरी कर फरार हो गए।

घटना ने पुलिस गश्त की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि सदर कोतवाली से महज 400 मीटर की दूरी पर लाखों की चोरी हो गई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। शहर के मुख्य बाजार में हुई इस वारदात से व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में तहसील के सामने स्थित दुकानों की है। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस