5:29 pm Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज – जलनिकासी की समस्या पर कांग्रेस का प्रदर्शन 8 अगस्त को बीडीओ को सौंपेगी ज्ञापन

कुंवरगांव (बदायूं): ग्राम कशेर पनौता में जलनिकासी की गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार (8 अगस्त) को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) वजीरगंज को ज्ञापन सौंपेंगे। यह ज्ञापन दोपहर 12 बजे खंड विकास कार्यालय, वजीरगंज में दिया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, गांव में बरसात और गंदे पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था न होने से खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। वहीं कई घरों में भी पानी भर जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस का कहना है कि जलनिकासी की इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पार्टी ने जनहित के इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह ‘बागी’, जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, महासचिव मोरपाल प्रजापति सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने की संभावना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस