1:16 pm Sunday , 9 August 2026
BREAKING NEWS

शराब के नशे में पत्नी से मारपीट के बाद पति ने फंदे से लटककर दी जान

बदायूं

शराब के नशे में पत्नी से मारपीट के बाद पति ने फंदे से लटककर दी जान

केशव गुप्ता

वजीरगंज के आंवला तिराहा की घटना, पत्नी की शिकायत के बाद घर लौटने पर हुआ विवाद
बदायूं। वजीरगंज कस्बे के आंवला तिराहा निवासी 32 वर्षीय अर्पित पुत्र सुधीर चौहान ने शनिवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। अर्पित वजीरगंज में जनरल स्टोर की दुकान चलाता था। परिजनों के मुताबिक उसे शराब पीने की आदत थी, जिसके चलते अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था।
बताया गया कि शनिवार रात अर्पित दुकान बंद कर घर पहुंचा था। परिजनों के अनुसार उस समय उसने शराब पी रखी थी। किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी होने पर विवाद बढ़ गया और अर्पित ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पत्नी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार शिकायत के बाद पत्नी जब घर वापस लौटी तो अर्पित ने दरवाजा नहीं खोला। किसी तरह दरवाजा खुलने पर अंदर अर्पित फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की चार वर्षीय बेटी आरोही है।
सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस