8:10 pm Sunday , 9 August 2026
BREAKING NEWS

मकान पर कब्जे की कोशिश का आरोप, दीवार तोड़ने पर विरोध किया तो गाली-गलौज और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

बदायूं

मकान पर कब्जे की कोशिश का आरोप, दीवार तोड़ने पर विरोध किया तो गाली-गलौज और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

केशव गुप्ता

उसावां। कस्बा उसावां के वार्ड नंबर-4 निवासी तेजराम पुत्र नत्थू लाल ने पुलिस को तहरीर देकर मकान पर कब्जा करने की नीयत से दीवार तोड़ने, गाली-गलौज करने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
तहरीर में तेजराम ने बताया कि उसकी मौसी शांति देवी पत्नी रोशनलाल का वार्ड नंबर-4 में करीब 28 वर्ष पुराना मकान है। मकान के चारों ओर करीब 7 फीट ऊंची चहारदीवारी बनी हुई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक मकान के उत्तर साइड में गेदन लाल व सोनपाल यादव के खेत हैं।
आरोप है कि 9 अगस्त 2026 को करीब सुबह 9 बजे कुछ लोग रामवरण आहावरण पुत्रगण सोनपाल नन्हे मुकेश जोगपाल ओमकार संजीव पुत्रगण गेंदनलाल मकान के पास पहुंचे और मकान पर कब्जा करने की नीयत से उसकी पीछे वाली दीवार को ट्रैक्टर से धक्का देकर तोड़ने का प्रयास किया। तहरीर के अनुसार, जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए विरोध करने पर धमकाया।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर मकान पर कब्जे की कोशिश, दीवार तोड़ने, गाली-गलौज एवं जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस