बदायूं
गाली-गलौज व मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चाकू बरामद
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना कादरचौक पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट और हवाई फायरिंग के मामले में चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक ग्राम गनियाई निवासी अमर सिंह ने 8 अगस्त को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। बचाने आई पत्नी के साथ भी मारपीट की गई और हवाई फायर कर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में थाना कादरचौक पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल पुत्र राजाराम निवासी गढ़िया गंगवार, मनीराम पुत्र निरोत्तम, सतेन्द्र पुत्र शिवदयाल और नीरज पुत्र सोहनपाल, निवासीगण कोआ नगला को भदरौल-पचौरी नगला मार्ग पर बंद पड़ी मेंथा फैक्टरी के पीछे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अनिल, मनीराम और सतेन्द्र के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

