9:27 pm Sunday , 9 August 2026
BREAKING NEWS

श्रावण माह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी ग्रामीण ने किया पैदल गश्त, बैरियर ड्यूटी का लिया जायजा

बदायूं

श्रावण माह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी ग्रामीण ने किया पैदल गश्त, बैरियर ड्यूटी का लिया जायजा

केशव गुप्ता

सहसवान/मुजरिया। श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने पुलिस बल के साथ थाना सहसवान एवं मुजरिया क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग की रूट व्यवस्था का निरीक्षण किया और विभिन्न स्थानों पर लगाए गए बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की। एएसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रावण माह के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस