9:27 pm Sunday , 9 August 2026
BREAKING NEWS

चोरी किए गए दो बकरे और एक बकरी बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

चोरी किए गए दो बकरे और एक बकरी बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

इस्लामनगर। थाना इस्लामनगर पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो बकरे और एक बकरी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, रूदायन कस्बे के वार्ड नंबर-01 निवासी हरपाल सिंह ने अपने दो बकरे और एक बकरी चोरी होने की तहरीर दी थी। इस मामले में थाना इस्लामनगर में मु0अ0सं0 208/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 09 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रूदायन कस्बे के वार्ड नंबर-04 निवासी राजकुमार पुत्र भूप सिंह, धर्मवीर पुत्र रमेश चंद्र, देव सिंह उर्फ देवी पुत्र रामप्रकाश और राजेश उर्फ भूरे पुत्र बृजनन्दन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए 02 बकरे और 01 बकरी बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक विश्वदेव सिंह मय पुलिस टीम।

विज्ञापन एक्सप्रेस