उझानी में श्रावण की भक्ति बहेगी, 16 अगस्त को लगेगा शिवभक्त काँवरियों के लिए विशाल भंडारा।
पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने की भव्य तैयारियां।
उझानी-बदांयू 10 अगस्त ।
श्रावण मास की रिमझिम फुहारों और “बम-बम भोले” के जयकारों के बीच इस बार उझानी की धरा भक्ति रस में डूबने को तैयार है। सावन के पवित्र महीने में प्रदेश भर से लौट रहे शिवभक्त काँवरियों के स्वागत और सेवा के लिए यहां 16 अगस्त 2026, रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर निलांशु अग्रवाल के अनुसार भंडारे का आयोजन ए.पी.एस. कोल्ड स्टोरेज, उझानी परिसर में किया जाएगा। सुबह से ही भक्तों के लिए प्रसाद ग्रहण और सेवा की व्यवस्था रहेगी। आयोजक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से सादर प्रसाद ग्रहण करने और सेवा में सहभागी बनने की अपील की है।
इस आयोजन के निवेदक पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विमल कृष्ण अग्रवाल और नगर पालिका परिषद उझानी की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल हैं। दोनों ने कहा कि श्रावण शिव को समर्पित है और काँवरियों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है। इसी भाव से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे को और भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।
स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है। कोल्ड स्टोरेज परिसर को फूलों, बैनरों और शिवमय सजावट से सजाया जाएगा। स्वयंसेवकों की टोलियां प्रसाद वितरण, पेयजल और विश्राम की व्यवस्था संभालेंगी।
आयोजकों का कहना है कि श्रावण में शिवभक्तों की थकान मिटे और उन्हें घर जैसा अपनापन मिले, यही इस भंडारे का उद्देश्य है। भोले बाबा की कृपा से यह भंडारा सभी के लिए प्रेम, सेवा और समर्पण का प्रतीक बनेगा।
राजेश वार्ष्णेय एमके
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
