बदायूं – पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने विद्युत पोल से टकराई कार
बदायूं । नगर में आज शाम 08:00 बजे पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने तेज गति से आती हुईं एक कार सड़क पर बीच में लगे विद्युत पोल से टकरा गईं, जिससे आगे का हिस्सा छत्तीसगढ़ हो गया। उस कार में बैठी महिला और छोटी बच्ची एवं अन्य लोग ज़ख्मी हो गए। कार को पुलिस के सहयोग से बड़ी मशक्कत से हटाया गया। इससे पूर्वी नगर पालिका की लापरवाही के कारण इसी विद्युत पोल से कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इस विद्युत पोल पर कोई भी रिफ्लेक्टर नहीं लगा हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
