7:34 pm Sunday , 9 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में सांड की टक्कर से कावड़ियों से भरा टैम्पो पलटा, 7 घायल।

बदायूं, 9 अगस्त 2026।

थाना अलापुर क्षेत्र में शनिवार रात कावड़ियों से भरा एक टैम्पो सांड से टकराकर पलट गया। हादसे में टैम्पो में सवार महिलाओं और बच्चों सहित 7 कावड़िए घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार जीटीआई कॉलेज के पास कछला गंगा घाट से जल लेकर शाहजहांपुर के पटना देवकली मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो अचानक सामने आए सांड से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सेजल और सोना नाम की दो घायल कावड़ियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाकी 5 घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसी दौरान हॉट मिक्स प्लांट के पास हुए एक अन्य हादसे में नैथू निवासी बजरंगी (15) पुत्र हरिश्चंद्र और दारानगर निवासी अभिषेक (20) पुत्र महेश चंद्र घायल हो गए। दोनों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। सावन के चलते कावड़ मार्गों पर भीड़ और आवारा पशुओं को लेकर प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस