राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार, 9 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने अपने आस-पड़ोस की बस्ती में साइकिल रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संध्या सक्सेना एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मनोज कुमार द्वारा स्वयंसेविकाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर किया गया। स्वयंसेविकाओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात छात्राओं ने रैली के माध्यम से “नशामुक्त भारत” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना पांडे, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. भावना सिंह, श्री सीताराम एवं श्री रोहित कुमार उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

