8:17 pm Saturday , 8 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में कांग्रेस के जिला/शहर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तैयारी

बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चयन को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी तय की है। बदायूं जनपद के लिए कौशलेंद्र यादव एवं हेमेंद्र चाहर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि 11 अगस्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक श्री राजपाल सिंह खारोला,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक श्री योगेश दीक्षित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक कौशलेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवचन हेमेंद्र चाहर चारों पर्यवेक्षक बदायूं पहुंचेंगे और जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नए चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रत्येक जिले में पर्यवेक्षकों को भेजा जा रहा है। इसी क्रम में बदायूं में भी संगठन के नए जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

पर्यवेक्षक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर संगठन की स्थिति एवं अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों को लेकर जानकारी जुटाएंगे। इसके बाद प्रदेश स्तर पर प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस