।
उझानी-बदांयू 8 अगस्त।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के ब्लॉक अध्यक्ष देव राज सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियन्ता को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की जर्जर विद्युत व्यवस्था को ठीक कराने की मांग की।
किसान नेताओं ने कहा कि उझानी क्षेत्र में बिजली की हालत बद से बदतर है। कहीं पोल टूटे पड़े हैं तो कहीं ट्रांसफार्मर दिनों से खराब हैं। इससे किसानों की सिंचाई और बच्चों की पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रही है।
ज्ञापन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे-
देव राज सिंह यादव ने बताया कि उनके निजी ट्यूबवेल पर लगा 11KV का पोल आधा टूट गया है। SDO से कई बार शिकायत के बाद भी नया पोल नहीं लगाया गया। अधिकारियों ने कहा था कि अगर किसी किसान के पास पोल पड़ा हो तो लगवा देंगे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गांव देवरई खुर्द का बिजली ट्रांसफार्मर पिछले 5 दिनों से खराब पड़ा है। किसानों ने 25 KVA की जगह 63 KVA का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
उझानी नगर की मेंमिया कॉलोनी और नवीन मंडी समिति के पास बिजली लाइनें जर्जर हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन तार टूट जाते हैं। लाइनमैन से शिकायत करने पर वह पैसे मांगता है। कॉलोनीवासियों ने तार बदलवाने की मांग की है।
मो. अयोध्या गंज में बिजली की सप्लाई कम आने के कारण शाम को पढ़ने वाले बच्चों को दिक्कत हो रही है।
मेंमिया कॉलोनी में मीटर की रीडिंग सही नहीं आ रही है। इससे उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजे जा रहे हैं।
सज्जू नामक युवक खेत में करंट लगने से बीमार है। BKU ने उसके इलाज के लिए रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
नगर उझानी निवासी गंगा सिंह के खेत में अवैध रूप से अतिरिक्त पोल लगा दिया गया है, जिससे खेत में आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
ज्ञापन देने वालों में अमरपाल, शिवराज सिंह यादव, गंगासिंह, सेठ सिंह यादव सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो BKU सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

