गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बदायूँ औषधि विक्रेता संघ द्वारा काँवर सेवा हेतु निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज पर अंश मेडिकल स्टोर पर किया,शिविर का उद्घाटन लोकप्रिय नगर विधायक माननीय पूर्व मंत्री श्री महेश चंद्र गुप्ता जी एवं सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा C.L.यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अखिल रस्तोगी जी द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया उनके साथ साथ दिनेश गोयल,रंजीत सिंह,हेमंत सारस्वत,तनुज रस्तोगी,राजेश रस्तोगी,अशोक नारंग आदि उपस्थित रहे।लवकुश वाष्र्णेय बिल्सी के व्यापारियों के साथ उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
