12:02 pm Monday , 10 August 2026
BREAKING NEWS

विश्व हिंदू परिषद की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर मंथन

बदायूं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की एक महत्वपूर्ण बैठक नीरज रस्तोगी के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में विहिप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों तथा समाज को संगठित एवं जागरूक बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत उपाध्यक्ष एवं पालक अधिकारी राजीव सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों को प्रभावी ढंग से निभाने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने विभाग संगठन मंत्री श्री योगेश पाठक को उत्तराखंड स्थानांतरण होने पर शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर विदाई दी। कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति उनके योगदान एवं सेवाभाव को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रांत उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में अखंड भारत की भावना को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से भारत की सांस्कृतिक एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर किरण, महेशा सिंह, देवकी नन्दन शर्मा, अरविन्द शर्मा, राजीव साहू, कु. कंचन, राजेश बाबू, नीरज कोचर, मयूर गुप्ता, महेन्द्र पाल सिंह, राजेश सपड़ा, अचल सक्सेना, दीपक गुप्ता, आशीष उपाध्याय, प्रतिभा गुप्ता, सुमन लता, शीतैशा गुप्ता, समीक्षा शर्मा, एकता शर्मा, कामिनी देवी सहित विहिप के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस