सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति छात्राओं को किया जागरूक
राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार, 10 अगस्त 2026 को ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ विषय पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के पर्यावरण एवं मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संध्या सक्सेना के आशीर्वचन से हुआ। इसके पश्चात डॉ. ब्रजेश कुमार ने सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण, इसके दुष्प्रभावों तथा प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने के उपायों पर विस्तृत एवं उपयोगी व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्राओं से प्लास्टिक के स्थान पर बायो डिग्रेडेबल पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज रहे। व्याख्यान में 47 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मनोज कुमार, डॉ. भावना सिंह, श्री सीताराम, श्री रोहित कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
