7:32 pm Monday , 10 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – 15 अगस्त तक इंडेन गैस की KYC जरूरी, नहीं तो रुकेगी सिलेंडर की सप्लाई

बदायूं जिले के करीब 1 लाख उपभोक्ता अभी भी बाकी।

बदांयू 10 अगस्त।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की कंपनी इंडेन के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। जिले में अभी भी लगभग एक लाख उपभोक्ताओं की KYC नहीं हो पाई है। कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं को 15 अगस्त 2026 तक KYC कराने का अंतिम आदेश जारी किया है।

इंडेन के क्षेत्रीय वितरण अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने समय रहते KYC नहीं कराई, उन्हें आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

15 अगस्त के बाद बिना KYC वाले उपभोक्ताओं की गैस सिलेंडर की बुकिंग होना मुश्किल हो जाएगा। घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति भी रोकी जा सकती है।

जिले में पिछले कई महीनों से सभी वितरण केंद्रों और एजेंसियों पर KYC की प्रक्रिया चल रही है। शुरुआती महीनों में उपभोक्ताओं की भीड़ कम रही, जिस कारण अब आखिरी समय में दबाव बढ़ गया है।

गैस एजेंसी से जुड़े अधिकारियों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ जल्द से जल्द अपनी नजदीकी गैस एजेंसी जाकर KYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि त्योहारों के समय उन्हें सिलेंडर मिलने में कोई दिक्कत न हो।

विज्ञापन एक्सप्रेस