हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली एवं वाॅल डेकोरेशन कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में दिनांक 08 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता एवं वॉल डेकोरेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर संध्या सक्सेना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ईशिका, फातमा साजिद, अंशिका, खुशी, वंशिका, मंतशा हसन एवं प्रतिभा गौतम ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्यक्त किया। इसी क्रम में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं द्वारा वॉल राइटिंग कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। वॉल राइटिंग कार्यक्रम में ईशिका, अंशिका, वंशिका, मंतशा, प्रतिभा एवं फातिमा ने उत्साहपूर्वक कार्य करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने वाले संदेशों एवं स्लोगनों को दीवारों पर अंकित किया। छात्राओं ने अपने रचनात्मक प्रयासों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति, रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता, राष्ट्रीय एकता एवं नशामुक्त समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर्स के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर मनोज कुमार, श्रीमती अर्चना पांडे, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. ऋषभ भारद्वाज एवं डॉ. भावना सिंह ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया तथा छात्राओं का मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय का कार्यालय भी कार्यक्रम में उपस्थित रहा और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
