शांति व्यवस्था भंग करने पर उसावां पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
उसावां। थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 10 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में शांति व्यवस्था अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में संजीव पुत्र सत्यपाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम प्यारी थाना उसावां, अनिल पुत्र नन्हेलाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम प्यारी थाना उसावां, अर्जुन उर्फ मुन्ना पुत्र चंदन, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 10 कस्बा उसावां तथा नरवीर पुत्र रामसिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पटियन नंगला थाना उसावां शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनजर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, कांस्टेबल 2130 ओमप्रकाश चौहान तथा कांस्टेबल 1739 साहब सिंह शामिल रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
