7:33 pm Monday , 10 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में कल 11 अगस्त को गूंजेगा देशभक्ति का जयघोष, निकलेगी भव्य ‘तिरंगा यात्रा’

उझानी में कल 11 अगस्त को गूंजेगा देशभक्ति का जयघोष, निकलेगी भव्य ‘तिरंगा यात्रा’।

उझानी-बदांयू 10 अगस्त।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति के रंग में सराबोर होने को तैयार उझानी में इस बार ‘हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा’ का संकल्प दोहराया जाएगा। तिरंगे के सम्मान में कदम से कदम मिलाने के लिए यहां 11 अगस्त, मंगलवार को सुबह 10 बजे विशाल ‘तिरंगा यात्रा’* का आयोजन किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी के अनुसार यात्रा हनुमान गढ़ी मंदिर, स्टेशन रोड, उझानी से शुरू होगी। इसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे। पूरा माहौल “देश का सम्मान – हमारा अभिमान” के नारों से गूंजेगा।

आइए, देशभक्ति के संग तिरंगे के सम्मान में कदम से कदम मिलाएं” के साथ लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस यात्रा को सफल बनाएं।

बंटी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित यह यात्रा देशप्रेम और एकता का प्रतीक बनेगी। प्रशासन ने भी यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस