1:53 pm Saturday , 8 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी : तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल, हालत गंभीर

उझानी-बदांयू 8 अगस्त।

कादरचौक थाने के एक गांव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बमनौसी गांव की रहने वाली 12 वर्षीय सोनाक्षी पुत्री ओमवीर घेर से अपने घर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में सोनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत उसे उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे वहीं पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी हे।

विज्ञापन एक्सप्रेस