उझानी -साइकिल से गिरकर 12 वर्षीय बालक घायल, उपचार जारी।
उझानी-बदांयू 8 अगस्त।
कोतवाली उझानी क्षेत्र में शुक्रवार को साइकिल चलाते समय गिरकर एक 12 वर्षीय बालक घायल हो गया। सूचना पर परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, मौहल्ला बहादुरगंज निवासी बंटी चौहान का पुत्र चिराग उम्र 12 वर्ष शुक्रवार को साइकिल से बरेली-मथुरा हाईवे पर मानकपुर पुलिया के पास जा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़ा और सिर व हाथ-पैर में चोटें आ गईं।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल चिराग को उझानी सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना में किसी वाहन की टक्कर नहीं हुई है। बालक स्वयं साइकिल से गिर गया था।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

