।
उझानी-बदांयू 8 अगस्त।
कोतवाली उझानी के कछला चौकी क्षेत्र के ननाखेड़ा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की घटना सामने आई। गांव के ही तीन लोगों ने 33 वर्षीय नईम पुत्र रफीक को घर से बुलाकर गांव में ही लाठी-डंडों से जमकर पीटा।
हमले में नईम गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर घायल को छुड़ाया। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए।
पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कछला चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए गांव में गश्त बढ़ा दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

