बदायूं को गर्व: डॉ. राजेश वर्मा लगातार दूसरी बार PMS संघ के अध्यक्ष।
बदायूं 8 अगस्त ।
जनपद बदायूं के प्रतिष्ठित वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार वर्मा को एक बार फिर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ बदायूं का अध्यक्ष चुना गया है। उनके इस पुनः चयन से चिकित्सा बिरादरी में खुशी का माहौल है।
डॉ. वर्मा अपने मिलनसार स्वभाव और मरीजों के प्रति समर्पण के कारण जनपद में लोकप्रिय हैं। उनके नेतृत्व में संघ ने पूर्व में भी कई सराहनीय कार्य किए हैं।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ आप और आपके परिवार पर सदैव अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें। आप निरंतर प्रगति करते हुए शिखर की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

