2:36 pm Monday , 10 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में 17 से 23 अगस्त तक होगी श्री शिव महापुराण कथा

उझानी में 17 से 23 अगस्त तक होगी श्री शिव महापुराण कथा, प्रभुदास प्रवीण जी महाराज सुनाएंगे कथा ।

उझानी-बदांयू 10 अगस्त।

श्रावण मास के पावन अवसर पर उझानी नगर में 7 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक महाराजा अग्रसेन धर्मशाला, प्रेम मिल कॉलोनी, उझानी में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी।

कथा व्यास के रूप में परम पूज्य प्रभुदास प्रवीण जी महाराज अपने मुखारविंद से शिव महिमा और पौराणिक प्रसंगों का रसपान कराएंगे। आयोजन समिति के अनुसार कथा से पूर्व प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक पार्थिव शिवलिंग की रुद्राभिषेक पूजा भी संपन्न होगी।

आयोजक योगेश सिंह प्रताप और प्रखर शर्मा ने बताया कि श्रावण में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। इस दौरान क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण और रुद्राभिषेक का लाभ लेंगे। समस्त भक्तगण एवं क्षेत्रवासी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।

आयोजकों ने सभी शिवभक्तों से सपरिवार कथा में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस