बदायूं
सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ियों से गुलजार रहा उसावां का मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे
केशव गुप्ता
उसावां। सावन के दूसरे सोमवार को नगर पंचायत उसावां का मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे शिवभक्तों और कांवड़ियों की आस्था से सराबोर नजर आया। सुबह से ही कांवड़ लेकर गुजर रहे शिवभक्तों के जत्थों से हाईवे पर भक्तिमय माहौल बना रहा। चारों ओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
कांवड़ियों के जत्थे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते दिखाई दिए। भगवा वस्त्रों में सजे शिवभक्तों की टोलियां हाईवे से गुजरती रहीं, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। सावन के दूसरे सोमवार पर शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कांवड़ियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए हाईवे पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र में निगरानी करते रहे और कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में जुटे रहे।
वहीं स्थानीय लोगों ने भी शिवभक्तों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। जगह-जगह कांवड़ियों के लिए जलपान और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। आस्था, सेवा और भक्ति के इस संगम से उसावां क्षेत्र का माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

