12:02 pm Monday , 10 August 2026
BREAKING NEWS

कछला गंगा घाट पर डीएम-एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, कांवड़ यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

बदायूं

कछला गंगा घाट पर डीएम-एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, कांवड़ यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

केशव गुप्ता

बदायूं। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर जिलाधिकारी बदायूं एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने सोमवार को कछला गंगा घाट सहित कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने नौकायन कर गंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, विश्राम स्थल, सीसीटीवी और यातायात व्यवस्था को बारीकी से परखा गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और किसी भी कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सतर्क और मजबूत रखने के निर्देश दिए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस