बदायूं
भवन नगला से गूंजा हर-हर महादेव, विधायक बब्बू भैया ने फीता काटकर कांवड़ यात्रा को किया रवाना
केशव गुप्ता
उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम भवन नगला में कांवड़ यात्रा एवं डीजे यात्रा का भव्य आयोजन, शिवभक्तों के साथ डीजे की धुन पर थिरके दातागंज विधायक
उसावां। थाना क्षेत्र के ग्राम भवन नगला में शनिवार को कांवड़ यात्रा एवं डीजे यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने फीता काटकर कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया और शिवभक्त कांवड़ियों के जत्थे को कछला गंगा घाट के लिए रवाना किया।
यात्रा के दौरान विधायक बब्बू भैया भी शिवभक्त कांवड़ियों के साथ डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। इस दौरान पूरा माहौल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा में शामिल हुए और कछला गंगा घाट पहुंचकर गंगाजल भरकर वापस लौटने के लिए रवाना हुए।
कांवड़ियों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। ग्रामीणों ने भी जगह-जगह शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाया और यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग किया।
वहीं कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

