बदायूं: कांग्रेस जिलाध्यक्ष की शिकायत पर SHO के खिलाफ जांच शुरू।
बदायूं, 10 अगस्त।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव की शिकायत पर एसएसपी ने कोतवाली सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मलिक के खिलाफ जांच बैठा दी है। जांच सीओ सिटी राहुल पांडे को सौंपी गई है। अजीत यादव ने सोमवार को सीओ कार्यालय में बयान दर्ज कराए।
अजीत यादव का आरोप है कि 23 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे SHO हरेंद्र मलिक उनके नेकपुर स्थित आवास पहुंचे। उस समय वह जंतर-मंतर, दिल्ली में छात्रों के आंदोलन में शामिल होने गए थे। SHO ने उनकी पत्नी प्रियंका यादव को आत्महत्या की धमकी देते हुए सर्विस रिवाल्वर कनपटी पर लगा ली और उनसे फोन पर बात कराई। SHO ने फेसबुक से आंदोलन का वीडियो हटाने और तुरंत बदायूं लौटने का दबाव भी बनाया।
अजीत यादव ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर उनका पुलिस उत्पीड़न किया जा रहा है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। पुलिस उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
