उझानी: छतुइया फाटक पर देवनागरी इंटर कॉलेज के विशाल भंडारे में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब।
सेवा ही शिव है, सेवा ही साधना है के भाव के साथ सैकड़ों शिवभक्तों ने की सेवा।
उझानी-बदांयू 9 अगस्त।
सावन के दूसरे रविवार को बाबा भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। छतुइया रेलवे फाटक के पास देवनागरी इंटर कॉलेज के सौजन्य से आयोजित नवें विशाल भंडारे में रविवार सुबह से ही कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ देखी गई।
देवनागरी इंटर कॉलेज परिवार द्वारा आयोजित इस कावड़ सेवा शिविर में दूर-दूर से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों और शिवभक्तों के लिए सुबह 7 बजे से प्रसाद वितरण शुरू हुआ। सेवा ही शिव है, सेवा ही साधना है के संकल्प के साथ कॉलेज प्रबंधन ने भक्तों की आवभगत में कोई कसर नहीं छोड़ी।
भंडारे का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक राममोहन शर्मा और निदेशक संकेत मोहन शर्मा ने किया। उन्होंने न केवल कांवड़ियों को बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को भी आदर-सत्कार के साथ भोजन कराया। प्रबंधन का कहना था कि कांवड़ यात्रा में लगे सुरक्षाकर्मी भी हमारी सेवा के अधिकारी हैं।




भंडारे को सफल बनाने में गोपाल शर्मा, अवधेश गोयल, आकाश शर्मा सहित सैकड़ों शिवभक्तों ने दिनभर सेवा की। पंक्तिबद्ध होकर आए श्रद्धालुओं को गर्मागर्म भोजन परोसा गया। भंडारा परिसर भोले के जयकारों और “हर हर महादेव” के नारों से गूंजता रहा।
भंडारे में उमड़ी भीड़ को देखकर साफ लगा कि सावन में सेवा भाव आज भी जन-जन के मन में जीवित है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

