।
देवनागरी इंटर कॉलेज के सौजन्य से छतुइया फाटक पर होगा आयोजन।
उझानी-बदांयू 8 अगस्त।
सावन के पवित्र महीने में बाबा भोले के भक्तों की सेवा को समर्पित एक बड़ा आयोजन उझानी में होने जा रहा है। देवनागरी इंटर कॉलेज, उझानी के सौजन्य से “कांवड़ सेवा शिविर एवं नवा विशाल भंडारे का आयोजन कल 9 अगस्त रविवार को सुबह 7 बजे से छतुइया फाटक पर किया जाएगा।
कॉलेज परिवार का कहना है कि सावन की पावन बेला में जल लेकर चलने वाले कांवड़ियों और शिव भक्तों की सेवा ही सबसे बड़ी साधना है। इसी भावना के साथ इस सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मूल मंत्र “सेवा ही शिव है, सेवा ही साधना है” रखा गया है।
आयोजक संकेत मोहन शर्मा के अनुसार भंडारे में आने वाले सभी श्रद्धालुओं, कांवड़ियों और नगरवासियों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। सुबह से ही भक्तों के लिए गर्म भोजन, जलपान की व्यवस्था की गई है।
देवनागरी इंटर कॉलेज परिवार, उझानी की ओर से सभी कांवड़ियों, भक्तजनों एवं नगरवासियों से सादर निवेदन किया गया है कि वे इस पुण्य अवसर पर पधारकर प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाएं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

