4:42 pm Thursday , 6 August 2026
BREAKING NEWS

बेटियों की गुरु, शिक्षा की मिसाल: प्रधानाचार्या सुजाता माथुर के जन्मदिन पर भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में उमड़ा स्नेह

बेटियों की गुरु, शिक्षा की मिसाल: प्रधानाचार्या सुजाता माथुर के जन्मदिन पर भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में उमड़ा स्नेह।

उझानी-बदांयू 6 अगस्त।

भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में गुरुवार को ज्ञान, सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति प्रधानाचार्या श्रीमती सुजाता माथुर का जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया गया।

विद्यालय खुलते ही छात्राओं ने कतारबद्ध होकर मेडम को पुष्प भेंट किए और दीर्घायु की कामना की। शिक्षिकाओं ने उनके कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में यह संस्थान नारी शिक्षा का दीपस्तंभ बन चुका है।

श्रीमती माथुर ने सभी को आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को अनुशासन, मेहनत और संस्कारों के पथ पर चलने का आशीर्वाद दिया।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस