9:28 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को रौंदा, चचेरे-तहेरे भाई-बहन की मौके पर मौत

उझानी थाना क्षेत्र, संजरपुर रोड टाटा भट्टे के पास हादसा।

उझानी-बदांयू 3 अगस्त।

उझानी कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवाओं की जान चली गई। संजरपुर गांव के रहने वाले चचेरे-तहेरे भाई-बहन बाइक से उझानी आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार संजरपुर निवासी 23 वर्षीय मीनू पुत्र सत्यपाल और 17 वर्षीय परी पुत्री दयाराम किसी काम से बाइक पर सवार होकर उझानी जा रहे थे। रात संजरपुर रोड स्थित टाटा भट्टे के सामने सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और ट्रॉली के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही उझानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने सीज कर दिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अक्सर तेज गति से वाहन चलाते हैं। इसी लापरवाही के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।

मीनू और परी की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस