9:50 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी की पुरानी अनाज मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूरे सावन गूंजेंगे भोलेनाथ के जयकारे

उझानी की पुरानी अनाज मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूरे सावन गूंजेंगे भोलेनाथ के जयकारे।

उझानी-बदांयू 30 जुलाई।

सावन माह 2026 को लेकर पुरानी गल्ला मंडी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में इस बार भी भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहे हैं। श्री कामधेनु गौशाला कमेटी रजि. के तत्वावधान में पूरे सावन महीने मंदिर भजन, पूजन और महा आरतियों से गुंजायमान रहेगा।

मंदिर समिति ने बताया कि हर सोमवार को “मूंछों वाले महादेव” की विशेष महा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य तिथियों पर भी श्रद्धालु यजमान बनकर आरती-पूजन करेंगे।

*सावन 2026 की तारीखवार महा आरती सूची*

– *3 अगस्त 2026, सोमवार* – यजमान: सचिन अग्रवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा (बंटी भाई)
– *5 अगस्त 2026, बुधवार* – यजमान: वीरेन्द्र वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, अन्नू वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय, नीरज राज, विनीत जैन
– *9 अगस्त 2026, रविवार* – यजमान: मनीष गोयल सर्राफ एवं सिद्धान्त गोयल
– *10 अगस्त 2026, सोमवार* – यजमान: व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, अभिषेक बंसल एवं ग्रुप
– *11 अगस्त 2026, मंगलवार* – यजमान: कृष्ण कुमार वार्ष्णेय (बॉबी)
– *12 अगस्त 2026, बुधवार* – यजमान: आलोक अग्रवाल, सरस अग्रवाल
– *15 अगस्त 2026, शनिवार* – यजमान: राघवेन्द्र वर्मा, सुनील सवदेवा, विशाल गेरा, राजेश वार्ष्णेय (रामू), निशांत वार्ष्णेय, ब्रजमोहन वार्ष्णेय, गगन मित्तल
– *16 अगस्त 2026, रविवार* – यजमान: अरुण अग्रवाल, समाजसेवी एवं जया अग्रवाल, सभासद नपा
– *17 अगस्त 2026, सोमवार* – यजमान: अतुल जिंदल एवं ग्रुप
– *19 अगस्त 2026, बुधवार* – यजमान: पूरनमल वार्ष्णेय
– *23 अगस्त 2026, रविवार* – यजमान: विश्वनाथ माहौर, वीरेन्द्र गर्ग (वीटू भाई)
– *24 अगस्त 2026, सोमवार* – यजमान: अनिल तुलस्यान सर्राफ, ध्रुव तुलस्यान
– *26 अगस्त 2026, बुधवार* – यजमान: संजीव साहू, सुशील साहू, परम, शुभ, यश साहू।

आयोजकों के अनुसार शिव तेरस के अवसर पर बाबा भोलेनाथ की भव्य बरात निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी निर्धारित तिथि पर पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस पावन माह को भक्तिमय बनाएं।

विज्ञापन एक्सप्रेस