4:27 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

कागजों में स्वर्ग, जमीन पर नर्क: उझानी के लाला कृष्ण औतार मित्तल नगर में न सड़क न लाइट, बस वादे और टैक्स

उझानी-बदायूं 30 जुलाई।

नगर पालिका परिषद उझानी की सीमा में आने वाले लाला कृष्ण औतार मित्तल नगर, नई गल्ला मंडी के सामने के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

RTI में सब ‘ठीक’, हकीकत में सब ‘ठप’
पालिका ने 13.06.2014 की RTI में खुद माना था कि ये कॉलोनी पालिका सीमा में है। यहां से हाउस टैक्स और वाटर टैक्स लिया जा रहा है और बदले में सफाई, सड़क और लाइट की सुविधा दी जा रही है।

लेकिन आज 30 जुलाई को वही लोग चेयरमैन को ज्ञापन देने पहुंचे तो उनकी फरियाद थी:
न सड़क है, न लाइट, न सफाई।

बरसात में पूरे मोहल्ले में कीचड़, बीमारियां बढ़ रही हैं। शाम होते ही घुप्प अंधेरा और चोरी का डर अलग से।
जबकि 2018 में मिले लिखित आश्वासन का भी आज तक कोई असर नहीं दिखा।

कॉलोनी में स्थित मां संतोषी कृपा मंदिर में रोज श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। लेकिन कीचड़ और टूटी सड़कों की वजह से बूढ़े-बच्चे सबको दिक्कत होती है।

ज्ञापन देने वालों में सुबोध शर्मा, विजय मोहन, मनोज, उदय प्रताप, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, उमेश गुप्ता, रामप्रकाश, विनीत जैन, राजवीर वर्मा, रिंकू साहू, प्रमोद कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल थे। प्रतिलिपि CM और EO को भेजी गई।

लोगों में इसे लेकर गुस्सा है कहते हैं जब 11 साल से टैक्स ले रहे हो, तो सुविधा कहां गायब है ? निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस