।

उझानी-बदांयू 3 अगस्त।
निर्माणाधीन पूर्वी बाईपास हाईवे पर अढौली रोड से बनगवा गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर चौराहा न बनाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि चौराहा और अंडरपास न बनने से बनगवा समेत आसपास के कई गांवों का आपसी संपर्क टूट जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि उझानी नगर के पास बन रहे नए हाईवे बाईपास पर बनगवा को जोड़ने वाले रास्ते पर कोई कट या चौराहा प्रस्तावित नहीं है। इससे गांव के लोगों को दूसरे गांवों तक जाने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शिशुपाल ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि बाईपास पर अंडरपास बनाकर गांव के समीप चौराहे का निर्माण कराया जाए। इससे अढौली, बनगवा और आसपास के गांवों का आवागमन सुचारू रहेगा।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन में सूरजपाल, नेम सिंह, देवेंद्र पाल, हरिओम, राम अवतार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
