उझानी: समाजसेवी पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय की पत्नी श्रीमती कंचन वार्ष्णेय का निधन।
उझानी-बदांयू 1 अगस्त।
नगर के प्रतिष्ठित सर्राफ और समाजसेवी पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय की धर्मपत्नी श्रीमती कंचन वार्ष्णेय का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
कंचन ज्वेलर्स के स्वामी सुवीत वार्ष्णेय ने बताया कि माताजी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। आज सुबह करीब 3 बजे उन्होंने बरेली स्थित रूहेलखण्ड मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली।
उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का उनके निवास पर तांता लग गया। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान की।
उनके पुत्र ब्रजेश वार्ष्णेय कन्हैया के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज कछला गंगा घाट पर किया जाएगा। उनकी शवयात्रा आज दोपहर 12 बजे निवास से कछला गंगा घाट प्रस्थान करेगी।
श्री मती कंचन वार्ष्णेय के निधन पर वार्ष्णेय सभा सहित कई सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नगर में हर ओर शोक की लहर है।
बदांयू एक्सप्रेस टीम ईश्वर से प्रार्थना करती हे ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
