उझानी: 17 साल बाद हुआ चुनाव, बृजमोहन वार्ष्णेय बने अध्यक्ष, दीपक वार्ष्णेय महामंत्री और आदर्श वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष।
श्रीकृष्ण दाऊजी महाराज वार्ष्णेय सभा की नई कार्यकारिणी गठित, अधूरे काम पूरे करने का संकल्प।
उझानी-बदांयू 4 अगस्त।
मंदिर श्री कृष्ण दाऊजी महाराज वार्ष्णेय सभा रजि. उझानी की 40 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव 17 वर्ष बाद संपन्न हुआ। सोमवार को मोहन वार्ष्णेय के निवास पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया।
इस चुनाव में पूर्व अध्यक्ष विजय गोपाल वार्ष्णेय ‘भगत जी’ की जगह बृजमोहन वार्ष्णेय को अध्यक्ष, दीपक वार्ष्णेय ‘दीपू’ को महामंत्री और आदर्श वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन के तुरंत बाद सभी सदस्यों ने अध्यक्ष बृजमोहन वार्ष्णेय, महामंत्री दीपक वार्ष्णेय और कोषाध्यक्ष आदर्श वार्ष्णेय का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
नए अध्यक्ष बृजमोहन वार्ष्णेय ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा। पिछले वर्ष के अधूरे पड़े कार्यों को सभी के सहयोग से पूरा कराना हमारी प्राथमिकता होगी।
बैठक में सभा के वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें पूरनमल वार्ष्णेय, मोहन वार्ष्णेय, सुशील बाबू वार्ष्णेय ‘बादशाह’, राजेश वार्ष्णेय ‘रामू’, विवेक वार्ष्णेय, डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय, डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, निर्दोष वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय ‘एपीएस’, अनिल वार्ष्णेय, नवनीत वार्ष्णेय, राजकुमार वार्ष्णेय ‘बिल्लू’, हेमंत वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय ‘सस्ता’, निशांत वार्ष्णेय,अजय वार्ष्णेय, भानूप्रकाश वार्ष्णेय,सतीश चंद्र वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय,विष्णु वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय आदि शामिल थे।


नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में उत्साह का माहौल है और सदस्यो ने उम्मीद जताई कि मंदिर से जुड़े धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों को अब नई गति मिलेगी।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
