।
जिलाध्यक्ष के अनुमोदन पर नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने सौंपी जिम्मेदारी
उझानी बदांयू 4 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उझानी के संगठन को मजबूती देने के लिए नई नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के अनुमोदन के बाद नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने संदीप सक्सेना को नगर उपाध्यक्ष पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है।
नगर अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र के अनुसार संदीप सक्सेना, पुत्र स्वर्गीय विजय बहादुर सक्सेना, निवासी प्रेम मिल कंपाउंड उझानी को यह दायित्व सौंपा गया है।
नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों और संगठनात्मक मर्यादाओं का पूर्ण निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ पालन करते हुए संदीप सक्सेना संगठन को सशक्त बनाएंगे और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।
नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने संदीप सक्सेना को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं दीं।
नई नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि संदीप सक्सेना के अनुभव से नगर मंडल के संगठनात्मक कामों को नई गति मिलेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
