4:10 pm Wednesday , 5 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग

पशिच्मी उधोग व्यापार मंडल ने रेल मंडल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन।

उझानी, बदायूं 5 अगस्त ।

उझानी रेलवे स्टेशन पर बढ़ते यात्री दबाव के कारण हो रही दिक्कतों को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग उठाई है। संगठन के प्रदेश संयुक्त महामंत्री युवा अभिनव सक्सेना ने आज इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर स्टेशन पर तत्काल नए FOB के निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है।

व्यापार मंडल का कहना है कि उझानी स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आना-जाना होता है। वर्तमान में स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज ना होने की वजह से भीड़ के समय आवागमन में भारी परेशानी होती है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह जोखिम भरा साबित हो रहा है।

पत्र में अभिनव सक्सेना ने लिखा है, फुटओवर ब्रिज ना होने के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्लेटफार्म बदलते समय यात्रियों को जान जोखिम में डालकर रेल लाइन पार करनी पड़ती है। चूंकि यहां रेल संचालन भी काफी तेज गति से होता है, ऐसे में कोई बड़ी घटना होने से पहले ही प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने मांग की कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उझानी स्टेशन पर शीघ्र अति शीघ्र एक फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए।

इस मांग पत्र की प्रति मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर और रेल मंत्रालय को भी भेजी गई है।

अभिनव सक्सेना ने लिखा है कि उझानी स्टेशन बदायूं-बरेली रूट पर एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र, व्यापारी और आम यात्री सफर करते हैं। स्थानीय लोगों को भी लंबे समय से FOB की जरूरत महसूस हो रही थी।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस