
114 बिल्सी विधानसभा से संभावित प्रत्याशी को नेताओं और जनता ने दी बधाई।
उझानी-बदांयू 5 अगस्त।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं 114 बिल्सी विधानसभा से सपा के संभावित प्रत्याशी योगेंद्र तोमर का जन्मदिन बुधवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनको फूल-मालाओं के साथ जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
सपा नेताओं का कहना है कि “समाजवाद ही हमारा लक्ष्य, जनता की सेवा ही हमारा संकल्प” के सिद्धांत पर चलने वाले योगेंद्र तोमर पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में गरीबों, किसानों और युवाओं की आवाज बनकर उभरे हैं। बिल्सी विधानसभा में संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को उठाने में उनकी सक्रिय भूमिका रहती है।
जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगेंद्र तोमर के नेतृत्व में 2027 के विधानसभा चुनाव में बिल्सी की सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष सराहनीय रहा है।
इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया और बैनरों के माध्यम से भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि योगेंद्र तोमर का सादगी भरा व्यवहार और जनता से सीधा संवाद ही उन्हें बिल्सी की जनता के बीच लोकप्रिय बनाता है।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
