1:53 pm Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में सुबह 8 बजे मंदिर में चोरी की कोशिश, पड़ोसी के शोर से नाकाम हुई साजिश

उझानी में सुबह 8 बजे मंदिर में चोरी की कोशिश, पड़ोसी के शोर से नाकाम हुई साजिश।

उझानी-बदांयू 7 अगस्त।

नगर की स्टेट बैंक के सामने स्थित बाबा ग्लास हाउस की दुकान के पास बने मंदिर में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे चोरी की कोशिश से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात युवक सरिया डालकर ताला तोड़ ही रहा था कि पड़ोसी दुकानदार की नजर पड़ गई और उसकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया।

जानकारी के मुताबिक बाबा ग्लास हाउस के बगल में स्थित विश्नू भगवान् के मंदिर का ताला तोड़ने के लिए एक युवक सुबह-सुबह पहुंचा था। इसी दौरान पास की दुकान खोलने आए दुकानदार अजय अग्रवाल ने उसे संदिग्ध हालत में देखा। अजय ने तुरंत शोर मचाया। शोर सुनते ही युवक हाथ में औजार लिए मौके से फरार हो गया।

मंदिर के महंत हरीओम शर्मा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि ताला क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन चोरी नहीं हो पाई।

घटना के बाद बाजार में सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दुकानदारों ने पुलिस से सुबह के समय गश्त बढ़ाने और मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगवाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस