उझानी निवासी श्रीमती अंजना सिंघल का बरेली में निधन।
उझानी-बदांयू 7 अगस्त।
ईश्वर की इच्छा के आगे किसी का वश नहीं। बरेली के रामपुर बाग निवासी अखिलेश सिंघल की धर्मपत्नी श्रीमती अंजना शिंघल का 06 अगस्त 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। वह मिलनसार स्वभाव और सरल जीवन के लिए जानी जाती थीं।
उनके सुपुत्र आशीष सिंघल ने बताया उनकी शवयात्रा आज 7 अगस्त, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे निवास स्थान 35-एफ-15, रामपुर बाग, विकास भवन के सामने से सिटी शमशान भूमि, बरेली के लिए प्रस्थान करेगी।
परिवारजनों ने सभी परिचितों, मित्रों और शुभचिंतकों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
शोकाकुल परिवार-
अखिलेश सिंघल, आशीष-प्रियंका सिंघल, अनुषा-मयंक, निकुंज, वृंदा-शिवम।
प्रतिष्ठान: दास ऑटो सर्विस-बदायूँ, हाईवे फ्यूल-बरेली
बदांयू एक्सप्रेस ईश्वर से प्रार्थना करता हे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
